तेंदुकोना में जुए का बड़ा फड़ ध्वस्त! 15 जुआरी गिरफ्तार, करीब 20 लाख की नकदी-वाहन जब्त
तेंदुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरदिया पाकरखार में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर सनसनीखेज कार्रवाई की है। रेड के दौरान 15 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ते हुए ₹19.91 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मुखबिर सूचना पर त्वरित एक्शन
सउनि सुशील शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि पाकरखार में कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना का रोजनामचा में इंद्राज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। साक्षियों की उपस्थिति में थाना स्टाफ के साथ योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई।
15 आरोपी मौके से धराए
रेड के दौरान अलग-अलग स्थानों से 15 जुआरी पकड़े गए, जिनके पास और जुए के फड़ से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। कई आरोपियों से महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
जब्ती का पूरा ब्यौरा
नकद राशि: ₹1,80,995/-
मोबाइल फोन: 12 नग (अनुमानित कीमत ₹1,25,000/-)
वाहन: 7 मोटरसाइकिल व 3 कार
वाहनों की अनुमानित कीमत: ₹16,86,000/-
कुल जब्ती: ₹19,91,995/-
कानूनी कार्रवाई
11 आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
जुआ आयोजित कराने व संगठित रूप से संचालन पाए जाने पर रवि अग्रवाल, सतपाल सिंह, विद्याधर पटेल एवं कुंदन पटेल के खिलाफ धारा 4 जुआ एक्ट, 112 व 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस का संदेश
पुलिस ने साफ कहा है कि क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अवैध कृत्यों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
👉 तेंदुकोना पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप, आगे और खुलासों की संभावना।



