तेन्दूकोना /ग्राम बगारपाली में किसान के खेत से सोलर पंप चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
तेन्दूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगारपाली में किसान के खेत से सोलर पंप एवं केबल वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ओंकार ठाकुर पिता स्व. तुलसीराम ठाकुर (56 वर्ष), निवासी ग्राम बगारपाली, पेशे से कृषक, ने थाना तेन्दूकोना में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व अपने गांव के बरमाथा खार स्थित खेत में 3 एचपी का इकोजेन कंपनी का सोलर सबमर्सिबल पंप लगवाया था। दिनांक 29 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे खेत में काम करने के बाद वे घर चले गए थे। अगले दिन 30 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 7 बजे खेत पहुंचने पर देखा कि खेत में लगा सोलर पंप एवं उससे जुड़ा पुराना केबल वायर गायब था।
चोरी गए सोलर पंप एवं केबल वायर की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। आसपास खोजबीन करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में प्रार्थी ने सोलर पंप कार्यालय महासमुंद से संबंधित बिल प्राप्त कर 28 जनवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा चोरी गए सोलर पंप की तलाश जारी



