तेंदुकोना /घोंच हल्का मुख्यालय से शासकीय अभिलेख चोरी: 11 नग खसरा पांचशाला गायब, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
तेंदुकोना। हल्का नंबर 16 मुख्यालय घोंच में शासकीय दस्तावेजों की चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पटवारी जितेंद्र कुमार तावरकर, जो हल्का नंबर 21 में पदस्थ होने के साथ-साथ हल्का नंबर 16 घोंच का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, ने थाना तेंदुकोना में लिखित आवेदन देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे पटवारी जितेंद्र तावरकर एवं ग्राम घोंच के कोटवार शिवनारायण सोनवानी द्वारा मुख्यालय का ताला खोलकर अंदर देखा गया तो कार्यालय का सामान बिखरा हुआ था। दस्तावेजों की मिलान करने पर खसरा पांचशाला के कुल 11 रजिस्टर गायब पाए गए।
चोरी हुए अभिलेखों का विवरण इस प्रकार है—
खसरा पांचशाला खंड 01 (वर्ष 2021-22 से 2025-26):
ग्राम घोंच के 03 नग
ग्राम घोघरा के 02 नग
ग्राम हनुमानडीह का 01 नग
खसरा पांचशाला खंड 02 (वर्ष 2021-22 से 2025-26):
ग्राम घोंच के 04 नग
ग्राम हनुमानडीह का 01 नग
प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे मुख्यालय बंद किया गया था। आशंका जताई गई है कि 20 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच किसी अज्ञात चोर ने मुख्यालय के पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दस्तावेजों की चोरी कर ली।
पुलिस ने आवेदक के लिखित आवेदन पर अपराध धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।शासकीय अभिलेखों की चोरी से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा



