बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 21 फरवरी को नेत्र रोग शिविर, प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना करेंगे जांच
बसना (महासमुंद)। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को नेत्र रोग विभाग द्वारा विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं अरविंदो नेत्रालय, रायपुर से डॉ. मनीष सक्सेना (MBBS, MS, FMRF चेन्नई) अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच करेंगे।
शिविर में मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा), नजर की कमजोरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच और परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा नवजात एवं बच्चों की आंखों की जांच (ROP Screening), आंखों में सूखापन, जलन, खुजली, आंखों से पानी आना, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर भी दिया जाएगा। शिविर 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों से उठाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9303623130, 9039645760 एवं 7773086100 पर संपर्क किया जा सकता है।


