अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता देंगे परामर्श, 24 फरवरी को विशेष ओपीडी
बसना (महासमुंद)। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के तत्वावधान में अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रक्त संबंधी बीमारियों एवं कैंसर रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य गुप्ता (DM) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें खून की कमी (एनीमिया), बार-बार खून चढ़ने की समस्या, प्लेटलेट्स की कमी, सिकल सेल, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर सहित रक्त संबंधी विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने क्षेत्र के मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके। शिविर में परामर्श के लिए पूर्व पंजीयन भी किया जा सकता है।


