बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. वैभव धवली द्वारा एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी से रीढ़ की समस्याओं का आधुनिक इलाज, की सुविधा उपलब्ध।
महासमुंद/बसना। कमर या पैरों में दर्द, सुन्नपन तथा चलने में परेशानी जैसी रीढ़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अब आधुनिक एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी की सुविधा बसना में उपलब्ध हो गई है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन डॉ. वैभव धवली द्वारा इस अत्याधुनिक तकनीक से उपचार किया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में केवल 1–2 सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे दर्द और रक्तस्राव कम होता है तथा मरीज को जल्दी आराम मिलता है। अधिकांश मामलों में 24 से 48 घंटे के भीतर डिस्चार्ज संभव है और मरीज जल्द ही सामान्य कामकाज पर लौट सकता है।
यह तकनीक विशेष रूप से स्लिप डिस्क, सायटिका और स्पाइन स्टेनोसिस जैसी समस्याओं के इलाज में प्रभावी मानी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड, TPA और CGHS के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल के अनुसार अनुभवी स्पाइन सर्जन आधुनिक उपकरणों और सुरक्षित प्रक्रियाओं के साथ मरीजों की रीढ़ की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं। प्रतिदिन विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से संपर्क करे।


