बसना: 20 साल पुरानी समस्या का क्या होगा समाधान, भवरचुवा–मधुबन से डोंगरीपाली मार्ग पर 6 करोड़ से बनेगा उच्च स्तरीय पुल
बसना।
जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम भवरचुवा–मधुबन से डोंगरीपाली को जोड़ने वाले मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही समस्या अब जल्द दूर होने जा रही है। जनपद सदस्य और सभापति प्रकाश सिन्हा के अनुसार इस मार्ग पर नाले के ऊपर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार ने लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।
भवरचुवा–मधुबन से डोंगरीपाली को जोड़ने वाला यह मार्ग सरसिवा और सरायपाली को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। लगभग 20 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन बीच में पड़ने वाले नाले पर पुल का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को देखते हुए
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर इस कार्य को बजट में शामिल कराने के लिए पहल की।
उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य सरकार ने भवरचुवा–मधुबन से डोंगरीपाली पहुंच मार्ग के निर्माण और नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।
इस स्वीकृति की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि पुल बनने से बरसात के समय भी आवागमन सुगम हो सकेगा



