बसना भंवरपुर/ शादी से पहले साजिश! युवक को व्हाट्सएप पर अश्लील धमकी, सगाई तुड़वाने की कोशिश FIR दर्ज
कुदारीदादर निवासी गोपकन्हाई चौधरी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीएससी तक पढ़ाई की है और वर्तमान में आगे की पढ़ाई जारी है।
उनकी सगाई दिनांक 23 फरवरी 2026 को ग्राम नौगेडी, चौकी भंवरपुर निवासी कुमारी सरीता पटेल (पिता त्रिलोचन पटेल) के साथ संपन्न हुई थी, जबकि विवाह की तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
गोपकन्हाई चौधरी के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:09 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल 9617882158 का धारक नंबर ********** से उनके मोबाइल नंबर ********** पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील, अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजे गए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति सगाई तुड़वाने के उद्देश्य से लगातार मानसिक दबाव बना रहा है।
पीड़ित ने बताया कि इन आपत्तिजनक संदेशों को पढ़कर वह और उनका परिवार काफी आहत और भयभीत हैं। उन्होंने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



