बसना/पुरानी रंजिश में युवक पर हमला: गाली-गलौज के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी
बसना ग्राम परसकोल में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी, जो कक्षा 11वीं तक शिक्षित है और वर्तमान में खेती-किसानी का कार्य करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 की रात गांव में कीर्तन संबंधी बैठक आयोजित की गई थी।
प्रार्थी के अनुसार, जब वह बैठक स्थल पर पहुंचा, तब तक बैठक समाप्त हो चुकी थी और सभी ग्रामीण अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैंगा पारा चौक के पास पहुंचते ही चिंटू साहू ने पुरानी बात को लेकर उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
शिकायत में बताया गया कि गाली-गलौज सुनकर पुरूषोत्तम साहू भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर एक राय होकर प्रार्थी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के दाहिने जबड़े में दर्द हो रहा है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद देवेश साहू और मनीष साहू ने पूरी घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी ने उचित कार्रवाई की मांग की है।



