बसना/तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज
बसना (महासमुंद) – थाना बसना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक ड्यूटी पर जाते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा मर्ग क्रमांक 52/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। जांच के दौरान गवाहों एवं परिजनों के कथन लिए गए।
बताया गया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मृतक हितेश कुवर (25 वर्ष) निवासी ग्राम केसरपुर, अपनी मोटरसाइकिल (CG04 KC 6664, फैशन प्रो) से टोल नाका छुईपाली ड्यूटी पर जा रहा था।
जैसे ही वह NH-53 पर बैंगनडीह मोड़ के पास पहुंचा, उसी समय सामने से आ रही बिना नंबर की बजाज डिस्कवर 125 मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हितेश कुवर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे brought dead घोषित कर दिया।
मामले में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
थाना बसना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी वाहन चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
👉 यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की चेतावनी देता है।



