Tuesday, April 28, 2026
बसनाबसना के सिद्देश्वर शिव मंदिर धाम में उतरा 'शिवलोक', विधायक डॉ. संपत...

बसना के सिद्देश्वर शिव मंदिर धाम में उतरा ‘शिवलोक’, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुई भव्य रुद्रपूजा

बसना के सिद्देश्वर शिव मंदिर धाम में उतरा ‘शिवलोक’, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुई भव्य रुद्रपूजा

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

बसना में उतरा ‘लघु कैलाश’: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सानिध्य में भव्य रुद्रपूजा और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन का महाकुंभ संपन्न  डॉ. संपत अग्रवाल के संकल्प से शिवमय हुई बसना,संतों के शुभागमन और महा-रुद्रपूजा ने रचा नया इतिहास डॉ संपत अग्रवाल की अगुवाई में रुद्रपूजा, सत्संग और विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

बसना की पावन माटी कल एक ऐसे आध्यात्मिक गौरव की साक्षी बनी, जिसने त्रेतायुग के उस दिव्य दृश्य को जीवंत कर दिया जब संतों के आगमन से संपूर्ण नगर हर्षित हो उठता था। स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के विशेष प्रयासों और कुशल नेतृत्व में आयोजित ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, रुद्रपूजा एवं सत्संग’ के महाकुंभ ने बसना को ‘लघु कैलाश’ के रूप में परिवर्तित कर दिया।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

देवों के देव महादेव की ऊर्जा के केंद्र बैजनाथ धाम से पधारे सिद्ध संतों और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की दिव्य प्रतिमा के आगमन ने वातावरण में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार किया। विधायक कार्यालय से प्रारंभ होकर सिद्देश्वर शिव मंदिर तक फैली इस आध्यात्मिक लहर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मृदंग, शंख और डमरू की मंगल ध्वनि के बीच जब रुद्रपूजा रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हुई, तो संपूर्ण परिसर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक समर्पित यजमान की भांति इस भव्य आयोजन का नेतृत्व किया। उन्होंने न केवल इस अनुष्ठान की रूपरेखा तैयार की, बल्कि स्वयं उपस्थित रहकर प्रत्येक श्रद्धालु का आदर-सत्कार किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जब भक्त सच्चे मन से शिव का आह्वान करते हैं, तो महादेव सूक्ष्म रूप में वहां विराजमान होते हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और श्री श्री रविशंकर जी के आध्यात्मिक आशीर्वाद की आभा ने आज बसना को धन्य कर दिया है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

वहीं, कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति के साथ धर्म और संस्कृति का यह सामंजस्य समाज में नई चेतना और समृद्धि का संचार करेगा।

सत्संग के दौरान शिव भजनों की प्रस्तुति पर भक्त भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। श्रद्धा और चेतना के इस समागम में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन, विधायक परिवार के सदस्य और भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। अनुष्ठान की पूर्णता के पश्चात ‘अन्नपूर्णा’ के आशीर्वाद स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने अत्यंत प्रेम और श्रद्धा के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक युगांतरकारी घटना बताया। उन्होंने विस्तार देते हुए कहा कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी का यह प्रयास केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी विलक्षण सनातनी विरासत और आधुनिक पीढ़ी के बीच वैचारिक जुड़ाव का माध्यम है। राजनीति जब धर्म और जनसेवा के साथ एकाकार होती है, तभी समाज में सर्वांगीण सुख और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। आज बसना ने न केवल भगवान सोमनाथ के दर्शन किए, बल्कि अपनी उस महान गौरवशाली संस्कृति को भी पहचाना जो विज्ञान और श्रद्धा की पराकाष्ठा है।

यह आयोजन डॉ. संपत अग्रवाल के उस संकल्प की सिद्धि के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ वे राजनीति को धर्म और जनसेवा के मार्ग से जोड़ते हैं। क्षेत्र में उनके इस ‘भगीरथ प्रयास’ की चौतरफा सराहना हो रही है। संतों के सानिध्य और सोमनाथ की छाया में बसना की जनता ने जो आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की है, वह इस क्षेत्र की चेतना में लंबे समय तक अमिट रहेगी।

*सोमनाथ शिवलिंग का अनकहा रहस्य*

आपको बता दे कि सनातन संस्कृति के गौरव और आस्था के प्रतीक प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के शिवलिंग को लेकर कई ऐसे रहस्य हैं, जो आज भी विज्ञान और श्रद्धा के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं।

भगवान सोमनाथ के प्राचीन ज्योतिर्लिंग का इतिहास सतयुग से लेकर वर्तमान तक श्रद्धा और विज्ञान के अद्भुत संगम को दर्शाता है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, महमूद गजनी के आक्रमण के बाद मंदिर के पुरोहितों ने खंडित अवशेषों को बचाकर गुप्त रूप से 11 बाण शिवलिंगों के रूप में उनकी पूजा जारी रखी, जिन्हें कांची शंकराचार्य की भविष्यवाणी के अनुरूप जनवरी 2025 में श्री श्री रविशंकर जी को सौंपा गया।

वैज्ञानिक दृष्टि से यह शिवलिंग अत्यंत विलक्षण है, क्योंकि इसकी रासायनिक संरचना में 80% बेरियम जैसे तत्व शामिल हैं और भूवैज्ञानिकों के अनुसार इसमें ऐसी सामग्री का उपयोग हुआ है जो पृथ्वी पर दुर्लभ है। इसकी यही अद्वितीय संरचना और चुंबकीय गुण प्राचीन काल में इसे बिना किसी आधार के हवा में स्थित रखते थे, जो आज भी शोध का विषय है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं 58 आवेदन प्राप्त

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं 58 आवेदन प्राप्त महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्देशानुसार जिला पंचायत...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में मोतियाबिंद, चश्मा और आंखों की जांच के लिए बसना में विशेष शिविर 18 अप्रैल को / ...

बसना में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना देंगे सेवाएं 18 अप्रैल को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आंखों की जांच एवं उपचार शिविर   महासमुंद/बसना। क्षेत्र के...