बसना:रात में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर, स्कूटी सहित माल जब्त / अमित कॉम्प्लेक्स के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी
बसना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। ग्राम जीराडबरी निवासी प्रमोद मलिक के पुत्र गुरूचरण मलिक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना 28 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10 बजे की है, जब गुरूचरण अपनी मोटरसाइकिल से बसना की ओर जा रहे थे। बताया गया कि बसना-बिलाईगढ़ रोड स्थित अमित कॉम्प्लेक्स के पास ग्राम नरसिंगपुर के नजदीक सामने से आ रही स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG04PG3515) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गुरूचरण सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर, दाहिने पैर, कंधे और कमर में चोटें आईं। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रवाल नर्सिंग होम रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर, स्कूटी सहित माल जब्त
बसना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:15 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बसना-गढ़पटनी रोड स्थित शराब भट्ठी के सामने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम जसप्रीत उर्फ आकाश वाधवा (21 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 08 बसना बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 31 पौवा देशी रोमियो प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 5.580 लीटर एवं कीमत 2480 रुपये आंकी गई। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी (कीमत करीब 35,000 रुपये) भी जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत 37,480 रुपये बताई गई है।
आरोपी के पास शराब रखने व परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई थाना बसना पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थिति में की गई।



