बसना : अंकोरी में श्री जगन्नाथ मंदिर वार्षिक उत्सव सम्पन्न, अष्टप्रहरी संकीर्तन में शामिल हुए प्रकाश सिन्हा ग्रामीणों ने की बोर खनन की मांग, सभापति ने शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन
बसना। जनपद क्षेत्र के आदर्श ग्राम अंकोरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के तृतीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। चिलचिलाती भीषण गर्मी के बीच भी हरिनाम का अखंड जाप अद्भुत आस्था, अटूट श्रद्धा और दिव्य भक्ति की अलौकिक अनुभूति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे ग्राम में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कीर्तन स्थल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री सिन्हा ने भोग-भंडारे में सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति-भावना से ओतप्रोत भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सभापति श्री सिन्हा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं, जो समाज में एकता, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र डडसेना, विधायक कार्यालय प्रभारी महेंद्र प्रधान, सरपंच दीप मिश्रा, सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर नायक, रविंद्र डडसेना, नरेंद्र साहू, हीराधर साव, डॉ. सुभाष डडसेना, सुरेंद्र साहू, बिरेंद्र बारीहा, गजानंद डडसेना, प्यारी निषाद, नेहरू सिदार, कुमारमणि, जयलाल डडसेना, कार्तिकराम, पंडित रूपानंद दास, पुजारी किशोर महापात्र, दीपक साहू, चमरू बारिक, छेदूराम निषाद, धर्मराज प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने की बोर खनन की मांग
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बोर खनन कर स्थायी समाधान की मांग की। साथ ही अन्य स्थानीय समस्याओं से भी सभापति को अवगत कराया गया। इस पर श्री सिन्हा ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।



