बसना: अदालत के निर्देश पर पुलिस सक्रिय , 2023 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बवाल का मामला दो आरोपियों पर FIR दर्ज
बसना, 29 अप्रैल 2026। थाना बसना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में आरोपी गौरव वर्मा एवं दिनेश वर्मा पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
घटना 8 दिसंबर 2023 की बताई जा रही है, जब आरोपियों ने प्रार्थी रंजीत सलूजा एवं उसके पुत्र के साथ विवाद कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में प्रार्थी के चेहरे और बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई, जिसमें उंगली फ्रैक्चर हो गई। वहीं उसके पुत्र को भी चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
मामले में प्रार्थी द्वारा न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बसना के आदेश पर थाना बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506-बी, 325 एवं 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।



