बसना: मशीन से लेकर बाइक पार्ट्स पंप, साइकिल एंगल-पाइप से लेकर कूलर-पंखे तक जप्त पुलिस छापे में खुला कबाड़ का खेल
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध कबाड़/स्क्रैप यार्ड पर छापा, 10 टन संदिग्ध लोहा स्क्रैप जप्त
महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों, संदिग्ध संपत्तियों के भंडारण एवं कबाड़ के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित ग्राम सिरको के पास संचालित एक कबाड़/स्क्रैप यार्ड पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा स्क्रैप जप्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 मई 2026 को थाना बसना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिरको स्थित एक स्क्रैप यार्ड का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान यार्ड संचालक तनवीर दानी की मौजूदगी में यार्ड की तलाशी ली गई, जहां भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप बरामद हुआ।
जप्त सामग्री में पुरानी मशीनें, पंप, साइकिल, मोटरसाइकिल पार्ट्स, लोहे के एंगल, पाइप, पुराने टीन, कूलर, पंखे सहित अन्य कबाड़ सामग्री शामिल है। बरामद सामग्री का अनुमानित वजन करीब 10 टन (10,000 किलोग्राम) बताया गया है।
पुलिस द्वारा यार्ड संचालक से बरामद स्क्रैप के वैध स्वामित्व, खरीद-बिक्री संबंधी बिल एवं व्यापार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उक्त कबाड़ को संदिग्ध संपत्ति मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर पूरे स्क्रैप यार्ड को मौके पर ही सीलबंद कर दिया।
थाना बसना में धारा 106 BNSS के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
यार्ड संचालक
तनवीर दानी (40 वर्ष)
निवासी – बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
जप्त संपत्ति
भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप
(पुरानी मशीनें, पंप, साइकिल, मोटरसाइकिल पार्ट्स, एंगल, पाइप, पुराने टीन, कूलर, पंखा आदि)
अनुमानित वजन – 10 टन (10,000 किलोग्राम)
महाजनपद न्यूज



