CG महासमुंद सांकरा बलौदा बाजार/ जोंक नदी के पुराने पुल पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद कल एक शिक्षक की मृत्यु हो गई जो हादसे में कार चालक राजकुमार निपाद (42) की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि राजकुमार पिता तेजराम निषाद बसना के मिडिल स्कूल अरेकेल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। दूधिपाली के बताए गए वहीं अब बलौदा बाजार लापता बाइक सवार भागीरथी साहू (55) की तलाश के लिए NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। नदी में तेज बहाव के बीच टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के बाद से भागीरथी साहू का पता नहीं चल पाया है, वहीं उनकी बाइक भी अब तक बरामद नहीं हो सकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांकरा थाना क्षेत्र में सांकरा बस्ती से बल्दीडीह की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोंक नदी के पुराने पुल पर आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे के दौरान दोनों वाहनों में सवार करीब सात 7 लोग नदी में गिर गए।
हादसे में कार चालक राजकुमार निपाद (42) की नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया गया कि राजकुमार निपाद, पिता तेजराम निपाद, बसना के मिडिल स्कूल अरेकेल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। वहीं बाइक सवार भागीरथी साहू (55), पिता मयाराम साहू, निवासी बारनवापारा नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने बचाई दो बाइक सवारों की जान हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं बाइक सवार विजय साहू और विशाल साहू को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
अब NDRF की टीम कर रही भागीरथी और बाइक की तलाश
भागीरथी साहू की तलाश में आज NDRF की टीम नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही है। टीम द्वारा नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च किया जा रहा है। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। भागीरथी साहू के साथ उनकी बाइक की भी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जर्जर और संकरा पुराना पुल बना हादसे का कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार जोंक नदी का पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है और इसकी सड़क भी संकरी है। पुल के समीप नया पुल बनाया जा चुका है, इसके बावजूद पुराने पुल से आवागमन जारी है। लोगों का कहना है कि पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पुराने पुल पर सुरक्षा घेरा लगाने तथा आवागमन को लेकर ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की है।



