भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आज ग्राम जोगीपाली (बसना मंडल) के बूथ क्रमांक 179 में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं जिला अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी के निर्देशानुसार सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए बसना मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने हेतु सक्रिय योगदान दें।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री उर्मिला सरोज पटेल, दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, मंत्री श्रीमती गिरजा नंद, वरिष्ठ नेता परदेशी पटेल, सरपंच अक्षय कुमार भोई, बूथ अध्यक्ष भोपाल पटेल सहित नरेश चौधरी, धोबा पटेल, सुकलाल पटेल, सुखदेव पटेल, श्याम पटेल, घनश्याम पटेल, सुधुराम पटेल, सहनी पटेल, कुलसाय पटेल, कुशराम पटेल, राधेश्याम पटेल, खेमराज पटेल, खिरसागर पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं देवतुल्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
