तेन्दुकोना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना तेन्दुकोना में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को हमराह स्टाफ आर. 690 व 561 के साथ पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुम्हारीमुड़ा जाने वाली कच्ची सड़क, पावर प्लांट तालाब के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराकर गवाहों टुकेश कुमार कोसरिया (23 वर्ष) एवं कमलेश कुमार यादव (22 वर्ष), दोनों निवासी बढ़ईपाली थाना तेन्दुकोना को तलब कर विधिवत नोटिस देकर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 7 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुधवारू कोसरिया पिता जनकराम कोसरिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी बढ़ईपाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद महुआ शराब की कीमत करीब 1400 रुपये आंकी गई। आरोपी द्वारा शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध अनुज्ञप्ति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
मौके पर बरामद शराब को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य प्रकरण के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।
बाद कार्यवाही आरोपी को थाना लाकर हवालात में बंद किया गया तथा जप्तशुदा महुआ शराब को सुरक्षित रखने हेतु मालखाना में जमा कराया गया। प्रकरण में पृथक से अपराध क्रमांक कायम कर विवेचना की जा रही है।



