थाना बसना पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 6 भैंसे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक अन्य मामले में पिकअप वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खटखटी से बसना की ओर आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GG 5574 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर डाला में 03 बैल (लाल रंग) बिना चारा-पानी के रस्सी से बंधे मिले। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मवेशियों व वाहन को जब्त कर लिया। इस मामले में चालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम खटखटी की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक OD 03 AC 6670 को रोककर जांच की। वाहन में 06 भैंसे भरे हुए पाए गए, जिन्हें आरोपियों द्वारा उड़ीसा के कत्लखाने ले जाने की बात बताई गई। परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने भक्तान मेहेर उर्फ पिंटू (46 वर्ष) निवासी पटनागढ़, जिला बालांगीर (ओडिशा) तथा जोगा कालिया (23 वर्ष) निवासी सिंगामुंडाव, जिला बालांगीर (ओडिशा) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 06 भैंसे (कीमत लगभग 1,27,000 रुपये), एक महिंद्रा पिकअप वाहन (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही



