बसना/ तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हाथ टूटा – आरोपी चालक फरार
बसना। ग्राम खेमड़ा में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 17 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2:20 बजे की है, जब प्रमीला बेहरा तालाब से नहाकर घर लौट रही थी।
पीड़ित के पति ने बताया कि वह अपने घर पर थे, तभी उनके भतीजे वासुदेव बेहरा ने मोबाइल से सूचना दी कि प्रमीला बेहरा को पीछे से आ रही नीले रंग की मारुति फ्रोंक्स (क्रमांक CG06GZ3699) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां प्रमीला बेहरा सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली। हादसे में उनके दाहिने हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हो गया तथा कमर में गंभीर अंदरूनी चोट आई है, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गईं।
घायल महिला को तत्काल डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 184-एलकेएस, 125(ए)-बीएनएस एवं 281-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।



