बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 27 मार्च को रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता देंगे परामर्श
बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 27 मार्च 2026, शुक्रवार को विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
इस दौरान प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आदम्य गुप्ता सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का परामर्श करेंगे। शिविर में रक्त संबंधी बीमारियों एवं कैंसर से जुड़ी समस्याओं की जांच और सलाह दी जाएगी।
विशेषज्ञ द्वारा खून की कमी (एनीमिया), बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, सिकलिन, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं अन्य रक्त संबंधी जांच व उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।


