बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. योगेश बारापात्रे के निर्देशन में यूरोलॉजी कैंप 27 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू
बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) शाम 5 बजे से को यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी रोग, किडनी में सूजन व सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली की समस्या, किडनी-प्रोस्टेट-टेस्टिस कैंसर सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों का उपचार किया जाएगा। साथ ही पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
इस दौरान जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीज 26 मार्च को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती हो सकते हैं। शिविर में भाग लेने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।


