बसना में अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 20 लीटर शराब जब्त
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। दिनांक 29 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खेमड़ा के तालाब किनारे दबिश दी, जहां एक महिला अवैध शराब बेचने की फिराक में मिली।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जीनी पाईक (59 वर्ष) निवासी नायकपारा बसना को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बताई गई है।
आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर सीलबंद किया।
महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी



