बसना/भंवरपुर | 05 मई, 2026 – बसना पुलिस और चौकी भंवरपुर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्यवाही की गई है। ग्राम कर्राभौना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड कर एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।
घर के आंगन में चल रही थी बिक्री
पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 मई 2026 को प्रधान आरक्षक 597 राजेश कुमार सोनी अपने हमराह स्टाफ आरक्षक 409 और 939 के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कर्राभौना में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाह मानसाय खुंटे एवं अजय टंडन को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर देवप्रसाद खुंटे उर्फ प्रकाश (24 वर्ष), निवासी कर्राभौना को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से:
-
एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मिली।
-
जरकीन में करीब 04 लीटर (4000 ML) हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब भरी हुई थी, जिसकी कीमत 800/- रूपये है।
बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत कार्यवाही
पुलिस ने नई कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को शराब रखने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे। कोई भी वैध लाइसेंस पेश नहीं करने पर शराब को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया गया।
आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(A) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानतीय (Bailable) था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को मुचलके पर रिहा किया गया। आरक्षक 429 इतवारी ओगरे द्वारा इस देहाती नालसी को थाना बसना में पेश कर असल नंबरी अपराध कायम कराया जा रहा है।



