बसना: भीषण आग पराली से उठी लपटें धान संग्रहण केंद्र तक पहुंचीं 200 एकड़ क्षेत्र प्रभावित होने की खबर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची देखे वीडियो
छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गड़ फुलझर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने के दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रारंभिक जानकारी में लगभग 200 एकड़ क्षेत्र प्रभावित होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि खेतों में लगी आग फैलते हुए धान संग्रहण केंद्र परिसर तक पहुंच गई, जहां रखे धान खरीदी के भूषा (भूसा) में आग पकड़ने से स्थिति और भयावह हो गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही बसना पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहनों और पुलिस के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है
मामले में बसना थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आग खेतों की ओर से लगी थी, जहां किसानों द्वारा पराली जलाई जा रही थी। आग बढ़ते हुए धान संग्रहण केंद्र परिसर में रखे भूसे तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है तथा किसी जनहानि या खड़ी फसल को नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है
थाना प्रभारी शरद दुबे ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में खेतों में पराली जलाने से बचें, क्योंकि छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है और दोबारा ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं



