बसना थाना : ग्राम धामनघुटकुरी में गली गलौच कर मारपीट करने पर भंवरपुर चौकी में हुई मामला दर्ज
मैं अंजना प्रधान ग्राम धामनघुटकुरी का निवासी हूं पढी लिखी नहीं हूं खेती किसानी का काम करती हूं जो मेरे पति गणेश प्रधान एवं मेरा बेटा देवराज प्रधान एवं मेरी बहू सुलाचना प्रधान द्वारा गाली गलौच मारपीट हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने के संबध में एक लिखित आवेदन पेश कर रही हूं
कि प्रार्थीया के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया लिखित आवेदन नकल जैल है । प्रति चौकी प्रभारी महोदय चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 विषय – मेरे पति, बेटा, बहू द्वारा मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट करने बाबत,
महोदय निवेदन है कि मैं अंजना प्रधान पति गणेश प्रधान उम्र 55 वर्ष ग्राम धामनघुटकुरी चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 की निवासी हूं कि मेरे पति गणेश प्रधान बेटा देवराज प्रधान एवं बहू सुलोचना प्रधान द्वारा आये दिन मुझे मेरे मायका से पैसा लाने को बोलकर लडाई झगडा करते है।
जिसको हमारे परिवार एवं समाज वाले समझाईश दिये थे कि दिनांक 16.04.24 को मेरे पति, बेटा व बहू द्वारा गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये है । जिससे मेरे दाहिने हाथ व पीछ में छाती में बांये टांग में चोट आकर दर्द हो रहा है। जान से मारने की धमकी दिये हैं ।
किसी तरह मैं अपने आप को बचाकर लिफ्ट मांगकर अपने मायका पहुंचकर मेरे मायके वालों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट करती हूं अत: श्रीमानजी से अनुरोध है कि मेरे पति, बेटा, बहू के उपर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



