पिथौरा : ग्राम सिंघुपाली में शादी के प्रीतभोज कार्यक्रम में गली गलौच कर मर पीट पर मामला दर्ज
मैं विनोद साहू ग्राम सिंघुपाली में रहता हूं बीए फाईनल तक पढा लिखा हूं दुकानदारी का काम करता हूं कि दिनांक 20.04.2024 को रात करीबन 09-10 बजे मेरे बडे की शादी के प्रीतभोज कार्यक्रम में गांव के 1. चंद्रशेखर बरिहा , 2. कृष्ण कुमार साहू 3. रेखराम बरिहा, 4. चंद्रमणी निषाद के द्वारा डीजे में बार बार गाना बदलवाने के नाम से मना करने पर
मुझे एवं मेरे परिवारवालो को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करता हूं आवेदक के आवेदन पर अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया आवेदन नकल जैल है- प्रति श्रीमान थाना प्रभारी थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग., विषय- मारपीट एवं गाली गलौच करने बाबत।
महोदय, मैं विनोद साहू पिता श्री राजेन्द्र साहू ग्राम सिंघुपाली थाना पिथौरा तह. व जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी हूं। जो कि मेरा बडा भाई की शादी की प्रीति भोज कार्यक्रम में चंद्रशेखर बरिहा पिताश्री गोविंद राम, कृष्ण कुमार साहू पिता रामकृष्ण साहू, रेखराम बरिहा पिता जोगीराम, चंद्रमणी निषाद पिता जीवन निषाद व उनके साथी इन सभी ने डीजे में डांस करते हुये बार बार डीजे वाले को परेशान कर गाना बदलवा रहे थे
साथ ही साथ उपस्थित घर वालों को परेशान कर रहे थे एवं शादी में खलल डालने की इरादा से आये थे इनके बाद परिवार वालों के मना करने के बाद सभी नशे की हालत में ईट, पत्थर और लाठी से प्राणघातक हमला कर दिये जिससे मुझे और मेरे बडे भैया पुरूषोत्तम साहू चोटिल हो गये उसके बाद जैसे ही हम लोग अस्पताल जाने के लिये निकले।
उन लोगों ने लाठी पत्थर लेकर रास्ता रोकने की कोशिश की मैने तत्काल परिवार वालों को इनकी जानकारी दी परिवार वालों ने सुरक्षा की दृष्टि से 112 वालो को तत्काल बुलाया जिस तरह से इन सभी ने वारदात को अंजाम (नशे की हालत में) दिया नशे की हालत में इन सभी ने गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये अपने अपने घर चले गये
अभी भी मुझे डर है कि मेरे एवं मेरे परिवार के ऊपर उनके द्वारा बडी घटना को अंजाम दी जा सकती है ये मुझे उन लोगों के ऊपर शक है घटना को चंद्रभान कैवर्त, युवराज साहू, राहुल साहू, तुषार पटेल देखे एवं सुने है अत: आपसे निवेदन है कि उपरोक्त सभी लोगों के ऊपर कार्यवाही कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें।



