बसना थाना : ग्राम खम्हन में पुरानी रंजीश और जमीन विवाद पर खेत मे हुए मार पीट पर मामला दर्ज
मैं नवीन कुमार प्रधान ग्राम खम्हन में रहता हू खेती किसानी का काम करता हू कि मैं करीब साढे पांच एकड के ग्राम खम्हन स्थित खेत को खेत मालिक बाला राम बिंझवार से पांच वर्षो के लिये रेगहा में लेकर धान फसल का खेती करता हू उक्त खेत का पूर्व स्वामी फिरतिन बाई थी जो हमारे गांव के शिवलाल पटेल, फिरतिन बाई से रेगहा लेकर खेती करता था। उक्त जमीन को फिरतिन बाई ने बालाराम बिंझवार के पास बिक्री कर दिया है। तब से उक्त साढे पांच एकड जमीन खेत को बाला राम से मैं रेगहा अधिया में पिछले 02 वर्षो से कमा खा रहा हू। कि दिनांक 23/04/2024 को मेरा लडका करूण प्रधान हमारे गांव से बसना काम से मो0सा0 से जा रहा था जो बसना जाते समय देखा कि हमारे खेत में कोई व्यक्ति ट्रेक्टर से जोताई कर मेड बना रहा था तब उक्त बात को मेरा लडका करूण ने बताया
तब मैं मेरा लडका करूण व हमारे गांव के अशोक प्रधान, किशोर प्रधान हमारे खेत में गये जहां पर मेरे खेत में शिवलाल पटेल, रामजीत पटेल, नीलकुमार पटेल पूर्व से मौजूद थे जो मेरे द्वारा शिवलाल पटेल, रामजीत पटेल एवं नीलकुमार पटेल को बोले कि तुम लोग हमारे खेत में क्यो मेड बना रहे हो कहने पर उक्त तीनो ने मुझे ये हमारा खेत है कहकर मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर तीनो ने खेत में पडे डंडा को उठाकर मेरे सिर, कान, पेट, हाथ में मारपीट कर चोट पहुंचाया एवं मौके पर उपस्थित मेरा लडका करूण प्रधान बीच बचाव करने लगा तो उन्हे नीलकुमार पटेल ने करूण के सिर में मारकर चोट पहुंचाया है और उक्त तीनो ने मुझे जान से मारने की धमकी दिये तब हम लोग डर से वहां से चले गये। घटना को साथ में गये अशोक प्रधान, किशोर प्रधान देखे सुने है। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखा गया है रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
मैं नील कुमार पटेल ग्राम खम्हन में रहता हू खेती किसानी का काम करता हू कि दिनांक 23/04/2024 को मैं अपने खेत में काम कर रहा था उसी समय गांव के 01 नवीन प्रधान 02 करूण प्रधान 03 किशोर प्रधान सभी साकिनान खम्हन आये और पुरानी रंजीश को लेकर गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से ढेला से मारपीट किये है तुम लोग बसना थाना जाकर क्या कर लोगे कहकर जान से मारने की धमकी दिये कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध सदर का पाये जाने से धारा 294, 323, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आवेदन नकल जैल है प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, थाना-बसना विषय अनावेदकगण नवीन प्रधान पिता गणेशराम एवं करूण प्रधान ग्राम खमुन्द पोस्ट पथरला एवं किशोर प्रधान पिता त्रिलोचन के द्वारा गदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने बाबत्।
महोदय, निवेदन है कि मैं नील कुमार पिता रामजीत पटेल ग्राम खमुन्द थाना बसना जिला महासमुन्द छ.ग. अवगत है कि दिनांक 23/04/2024 को सुबह लगभग 10.00 बजे के आस पास अनावेदकगण एक राय होकर पुरानी रजीस लेकर गदी गदी गाली देकर हाथ मुक्का से अनावेदकगण मारपीट और जान सहित मारने की धमकी दिया। इस घटना को देखे देव कुमार पटेल, निरपति एवं रामजीत सेतकुमार है। अनावेदकगण बोले कि तुम लोग क्या करोगे ज्यादा से ज्यादा थाना बसना जाओगे इस तरह भयभीत है भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते है। अतः महोदय से निवेदन है कि अनावेदकगण के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही किये जाने की कृपा हो।



