महासमुंद बसना / निजी स्कूल को नहीं है बच्चों की चिंता राज्य सरकार के आदेश को उड़ाया गया धज्जिया बच्चों को कुछ अनहोनी पर जिम्मेदार कौन! छत्तीसगढ़ मे भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने बच्चों के सेहत को देखते हुए 22 अप्रेल से 15 जून तक गर्मी गर्मी की छुट्टिया घोषित कर दिया है
छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार गर्मी अपना कहर बरपा रही है और पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है. भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में तय समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अब 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अप्रैल माह में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है.
लेकिन आदेश के बावजूद भी महासमुंद जिले के बसना विधानसभा अंतर्गत जगदीश पुर जीरा डबरी मे स्थित सेंट स्टीफन मॉडल स्कूल जो एक क्रिसचन स्कूल है जिसको बाहर से संचालित किया जा रहा है वहां राज्य सरकार के गर्मी छुट्टी के आदेश के बावजूद आदेशों का धज्जिया उड़ाने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे है इस भीषण गर्मी मे भी जानकारी के अनुसार 22 तारिक़ को बच्चों को बुलाकर प्रदर्शनी लगाया गया और बच्चों के सेहत का कोई परवाह नहीं किया गया है और वही इसकी प्रसंसा के लिए न्यूज पेपर भी बकायाद छपवाया जा रहा है, मामले मे पिथौरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर ने कहा की ये निजी स्कूल वाले हमेसा ही अपनी मनामानी मे लगे रहते है बच्चों के सेहत को देखते हुए ऐसे नहीं करना चाहिए गलत है जाँच की जाएगी!
वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया है. प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है. ऐसे में मौसम की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही थी.
क्योंकि प्रदेश में भीषण गर्मा और लू चल रही है. इससे पहले शासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7.30 से 11.30 तक करने का आदेश जारी किया था लेकिन सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. हाल ही में गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी छुट्टी की मांग की थी!
गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा. बतादें कि राज्य सरकार के 11 अक्टूबर 2023 के आदेश के मुताबिक एक मई से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित था. अभी 30 अप्रैल तक स्कूल संचालित होने थे मगर गर्मी के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का फरमान जारी किया है. वहीं 1 मई से 15 जून तक शिक्षकों को अवकाश मिलेगा!



