महासमुंद बाग़बाहरा – लगातार ठगी के मामले आ रहे है सामने इस बार एलईडी लाईट के नाम से 4,40,500 रूपये का आनलाईन धोखाधडी!
सुरज ने बताया की
वार्ड नं 12 तेन्दूलोथा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं, ग्रेजुऐशन तक पढाई किया हूं , युरेका फोर्ब्स (एक्वागार्ड) में एरिया सेल्स मैनेजर हूं। दिनांक 10/11/2023 के 07:58 बजे मोबाइल नंबर ********** ,********** ,********** का धारक एक्सीस बैंक खाता क्र 92301**********धारक वालेपु अरविंद एवं अनिकुश (अंकुश) के द्वारा एलईडी लाईट बनाने के नाम से मेरे साथ कुल 4,40,500 रूपये का आनलाईन धोखाधडी किया है जिस संबंध में एक लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं प्रार्थी की लिखित शिकायत आवेदन पर मोबाइल नंबर ********** ,********** ,********** का धारक एक्सीस बैंक खाता क्र
92301**********धारक वालेपु अरविंद एवं अनिकुश (अंकुश) का कृत्य अपराध धारा 420 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । लिखित आवेदन नकल जैल है – प्रति,श्रीमान थाना प्रभारी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) विषय- पूर्व में मेरे साथ हुई ऑनलाईन ठगी की शिकायत संबंधी विवरण । महोदय, मैं सूरज सिंह ठाकुर पिता श्री पहलाद सिंह ठाकुर निवास वार्ड नं. 12 तेन्दूलोथा बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी हूं । मेरे द्वारा दिनांक 10.11.2023 आपके थाने में मुझसे हुई ऑन लाईन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसका क्रमांक
3331********** है । उक्त रिपोर्ट की घटना का विवरण निम्नानुसार है- एक कम्पनी जिसका नाम एडीसन बल्ब था जिनके द्वारा महासमुंद जिला में प्रोडक्शन यूनिट डालने के नाम पर किश्तों में मुझसे पंजीयन एवं मशीनरी चार्ज व कच्चा माल की सप्लाई तथा किराया भवन आदि के रूप में राशि 4,40,500 /- रूपये अक्षरी चार लाख चालीस हजार पांच सौ रूपये का भुगतान मेरे द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बागबाहरा से इनके अलग-अलग खाते में ऑनलाईन भुगतान किया गया । जिसका विवरण चार पेज में आवेदन के साथ संलग्न है । मेरे साथ हुए ऑन लाईन ठगी में शामिल उनके बताये अनुसार प्रमुख लोगों में मैनेजर अनिकुश, मालिक वालेपु अरविन्द सभी निवासी विजयावाड़ा (आन्ध्रप्रदेश) है तथा इनका रायपुर आफिस का पता C-246 / 6 वल्लभ नगर, संत द्यानेश्वर स्कूल के पास रायपुर (छ.ग.) एवं प्रमुख कार्यालय |
Kushal Spaces, 5th foor, D. No. 10-12-10/2 Rednam Gardens, Revenue Ward 19, Visakhapatnam, Andhra Pradesh- 530002 मो.नं. **********, **********, ********** है, तथा इनके बैंक एकाउंट नंबर 92301********** एक्सीस बैंक रायपुर है । अतः निवेदन है कि उपरोक्तानुसार मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें मामले पर पुलिस ने मोबाइल नंबर 7702114984 9908114984 6232748279 का धारक अनिकुश , एक्सीस बैंक खाता क्र 923010022517172 धारक वालेपु अरविंद
34-IPC, 420-IPC के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है!



