Friday, August 1, 2025
बलौदा बाजारबलौदाबाजार : धसकुड़ जलप्रपात पर बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरा...

बलौदाबाजार : धसकुड़ जलप्रपात पर बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, चार हड्डियां टूटीं

बलौदाबाजार भाटापारा: धसकुड़ जलप्रपात पर बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, चार हड्डियां टूटीं

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

बलौदा बाजार जिले के चर्चित धसकुड़ जलप्रपात पर 26 जुलाई को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है। जिले के निखिल साहू (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात पर घूमने पहुंचा था। बलौदा बाजार जिले के चर्चित धसकुड़ जलप्रपात पर 26 जुलाई को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है। जिले के निखिल साहू (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात पर घूमने पहुंचा था। रील बनाने के चक्कर में उसने अपनी जान को खतरे में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, निखिल अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था। इसी दौरान उसने एक रोमांचक वीडियो बनाने के लिए झरने की ऊपरी चोटी पर चढ़कर छलांग लगाने का प्रयास किया। जैसे ही वह छलांग लगाने की कोशिश करता है, बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे 40 फीट की ऊंचाई से नीचे पत्थरों पर जा गिरता है। इस हादसे में निखिल को गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोनों हाथ और कमर की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि निखिल ऊंचाई से डरता था, लेकिन सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जोखिम उठा बैठा।

घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे मस्ती के माहौल में यह खतरनाक हादसा हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है कि क्या रील और लाइक्स की दौड़ में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं? पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह घटना एक बार फिर जलप्रपात और खतरनाक स्थानों पर बिना सुरक्षा के जाने के प्रति चेतावनी बनकर सामने आई है।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

सरायपाली। नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल आगामी 1 अगस्त...

बसना :  01 अगस्त 2025 को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सरायपाली में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल उपलब्ध रहेंगे सरायपाली। नेत्र...

हेल्थ प्लस