बसना/ गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम में बवाल बच्चे को आग तापने से रोका, विरोध करने पर युवक से मारपीट—जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
महासमुंद | बसना ग्राम हेडसपाली में आयोजित गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चे को आग तापने से रोकने का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोपी द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनीराम लहरे (40 वर्ष) निवासी ग्राम हेडसपाली ने चौकी भंवरपुर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे, जैतखंभ चौक पर कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा भी आग के पास आया, जिसे भीमा लहरे ने आग तापने से मना करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया।
जब पुनीराम लहरे ने बच्चे को न रोकने की बात कही, तो आरोपी भीमा लहरे ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने चूड़े से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के सिर और सीने में चोट आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बद्रीप्रसाद, अजय और चैनदास बताए गए हैं।
मामले में बसना थाना अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
👉 स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश, कार्यक्रम की शांति भंग होने पर सवाल उठे हैं।



