महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान: 10 दिनों में 842 लीटर अवैध शराब जब्त, 40 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 20 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक संचालित किया गया, जिसमें जिले भर के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के दौरान पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार गश्त कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई।
इस दौरान कुल 35 प्रकरणों में 40 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 842 लीटर 920 एमएल महुआ, देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,92,380 (एक लाख बानवे हजार तीन सौ अस्सी रुपये) आंकी गई है। साथ ही भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।
🔹 थाना अनुसार प्रमुख कार्यवाही:
▪️ थाना महासमुंद – 04 प्रकरण, 05 आरोपी, 116.800 लीटर शराब
▪️ थाना खल्लारी – 02 प्रकरण, 02 आरोपी, 13.080 लीटर शराब
▪️ थाना बागबाहरा – 01 प्रकरण, 01 आरोपी, 25 लीटर शराब
▪️ थाना बसना – 06 प्रकरण, 06 आरोपी, 192 लीटर शराब
▪️ थाना कोमाखान – 02 प्रकरण, 02 आरोपी, 50 लीटर शराब
▪️ थाना पिथौरा – 03 प्रकरण, 05 आरोपी, 64 लीटर शराब
▪️ थाना सिंघोड़ा – 03 प्रकरण, 03 आरोपी, 97 लीटर शराब
▪️ थाना पटेवा – 01 प्रकरण, 01 आरोपी, 09 लीटर शराब
▪️ थाना सरायपाली – 09 प्रकरण, 09 आरोपी, 121.500 लीटर शराब
▪️ थाना सांकरा – 02 प्रकरण, 02 आरोपी, 130 लीटर शराब
▪️ थाना तुमगांव – 02 प्रकरण, 03 आरोपी, 18.540 लीटर शराब
▪️ थाना तेन्दूकोना – 01 प्रकरण, 01 आरोपी, 06 लीटर शराब
थाना बलौदा क्षेत्र में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
कड़ी कार्रवाई जारी
महासमुंद पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
— महासमुंद पुलिस



