ओम हॉस्पिटल सरायपाली में थायरॉयड की जटिल सर्जरी सफल, ओडिशा की महिला को मिला नया जीवन
सरायपाली। ओम हॉस्पिटल सरायपाली में चिकित्सा क्षेत्र की एक और बड़ी सफलता सामने आई है। ओडिशा के रानीपाली निवासी मरीज अधमी सिका को गंभीर थायरॉयड ग्रंथि की जटिल समस्या से राहत मिली है। लंबे समय से बीमारी से पीड़ित मरीज को कई जगह इलाज के बाद भी संतोषजनक लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे परिजन चिंतित थे।
उम्मीद लेकर मरीज को ओम हॉस्पिटल सरायपाली लाया गया, जहां जांच के दौरान थायरॉयड ग्रंथि में गंभीर समस्या पाई गई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद हेमिथायरॉयडेक्टॉमी (Hemithyroidectomy) सर्जरी का निर्णय लिया गया।
यह जटिल सर्जरी हॉस्पिटल के वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. राकेश साहू द्वारा अत्यंत कुशलता और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई। सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित रही और ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार देखा गया है।
चिकित्सकों के अनुसार समय पर सही उपचार और सटीक सर्जिकल निर्णय के कारण मरीज को गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सका। वर्तमान में मरीज स्वस्थ है और शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौटने की उम्मीद है।
मरीज एवं उनके परिजनों ने डॉ. राकेश साहू, ओम हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि यहां न केवल बेहतर इलाज मिला, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ देखभाल भी की गई।
ओम हॉस्पिटल सरायपाली निरंतर उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस सफल सर्जरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अब जटिल ऑपरेशनों के लिए बड़े शहरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।


