सरायपाली : NH53 चौधरी ढाबा के पास एक OD वाहन चालक ने मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर बाइक चालक की हुई मौके पर मौत
मैं राजेश मांझी ग्राम परसदा में रहता हूं। मोटर वाइडिंग का काम करता हूं। दिनांक 19/04/2024 को मेरे मामा का लड़का सोहन कुजूर अपने मोटर सायकल CG 06 HA 2053 में अपने घर हर्राटार से बसना की ओर जा रहा था कि 11 बजे के आसपास NH53 चौधरी ढाबा के सामने पहुंचा था।
कि उड़िसा की ओर से आ रही वाहन क्रमांक OD 14 AE 3615 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सोहन कुजूर के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया। जिससे मोहन कुजूर रोड़ में गिर गया और उसे गंभीर चोट आया। एक्सीडेंट होने से मोहन कुजूर को गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना कारित वाहन क्रमांक OD 14 AE 3615 चालक के विरूद्ध रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय । रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 304-A-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



