महासमुंद : ग्राम शेर एफसीआई चावल गोदाम के पास मोटर साइकल और एक्टीवा मे हुई टक्कर
मैं योगेश्वर ध्रुव ग्राम कप्सीडीह थाना राजिम जिला गरियाबंद का निवासी हूं, कालेज की पढाई किया हूं, खेती किसानी काम करता हूं। कि दिनांक 21.04.24 को मेरा बडा भाई त्रिलोकी ध्रुव पिता मदनु ध्रुव उम्र 29 वर्ष साकिन कप्सीडीह ने अपने घर का मोटर सायकल स्पलेण्डर क्र0 CG 04 KT 8254 से अकेले ग्राम कप्सीडीह से सरायपाली तेदुकोना जाने निकला था,
त्रिलोकी ने फोन कर बताया कि दिनांक 21.04.24 के 02.30 बजे से 03.00 बजे के मध्य ग्राम शेर एफसीआई चावल गोदाम के पास पहुचा था कि सामने से एक्टीवा वाहन का चालक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है।
एक्टीवा चालक के पिछे बैठा आदमी ने बताया कि एक्टीवा चालक का नाम गोलु दीवान ग्राम शेर का है, मुझे ईलाज के लिये 108 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया है। तब घटना सुन कर मै और मेरा पिता जी मदनु ध्रुव के साथ जिला अस्पताल महासमुंद आये देखा तो त्रिलोकी ध्रुव अस्पताल में भर्ती था
जिसका दाहिना पैर , कमर, छाती, सिर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल महासमुंद द्वारा उचित ईलाज हेतु रायपुर रिफर किया था हम लोग घायल त्रिलोकी ध्रुव को रायपुर अस्पताल न ले जाकर आरएलसी अस्पताल महासमुंद में भर्ती किये जिसका ईलाज चल रहा है। अपने बडे भाई के ईलाज मे व्यस्त होने से दिनांक 23.04.24 को थाना आकर रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही चाहता हूं। थाना महासमुंद में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



