महासमुंद : मस्जिद के पीछे बजरंग बली मंदिर के पास महासमुंद मे एक व्यक्ति को गली गलौज कर हाथ मुक्का से मार पीट और चाकू से चोट पहुंचाने पर मामला दर्ज
मैं हेमन्त दास मानिकपुरी वार्ड नं 08 मस्जिद के पीछे नयापारा महासमुंद का निवासी हूं कक्षा 8 वी तक पढाई किया हूं शाही बिरयानी सेंटर तुमगांव रोड महासमुंद में काम करता हूं कि दिनांक 23.04.2024 के सुबह 08.00 बजे अपने नानी घर से पैदल अपने घर आ रहा था
कुछ देर के लिए मस्जिद के पीछे बजरंग बली मंदिर में बैठा था उसी समय लगभग 08.30 बजे दुर्गेश डीजे और मखनू स्वीपर मुझे देखकर अपना मोटर सायकल रोककर मेरे पास आया और मखनू मेरा कालर पकड़ा और दोनो मिलकर गंदी गंदी मां बहन की गली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मैं बोला क्यो मार रहे हो
तब दुर्गेश डीजे उस दिन मुझे अपने भाई के साथ आकर चमका रहे थे कहकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा और अपने जेब में रखे चाकू से मेरा बांये पैर के पीछे भाग में जांघ के पास चाकू से वार कर दिया जिससे मुझे जांघ में चोट लगा है फिर मैं किसी तरह वहां से भागकर अपने घर चला गया।
घर पहुंचकर घटना के बारे में अपने बड़े पिताजी डुड्डु रहीम व बड़ा भाई नईम कुरैशी को बताया हूं फिर बड़े पिताजी के साथ थाना आकर मुलाहिजा कराने जिला अस्पताल महासमुंद गया मुलाहिजा बाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



