महासमुंद : ग्राम लभरा में हुए गली गलौच और मार पीट पर लगी चोट जिस पर थाना में मामला दर्ज
मैं होमेश कुमार यादव ग्राम लभरा में रहता हूं, राजमिस्त्री का काम करता हूं । दिनांक 21.04.24 को रात्रि करीबन 07.00 से 07.30 बजे मैं और मेरा छोटा भाई शत्रुघन यादव के साथ खाना खाकर गांव की गली में टहल रहे थे कि उसी समय सत्यनारायण ध्रुव अपने घर आंगन गली के साथ लगा हुआ है जहां बैठा था और हम दोनों भाई को देखकर मेरे पिताजी का नाम लेकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज देने लगा तब हम दोनों भाई सत्यनारायण ध्रुव के पास जाकर मना किेये कि मेरे पिताजी को क्यों गाली दे रहे हो कहने पर सत्यनारायण ध्रुव ने मेरे छोटे भाई शत्रुघन यादव को जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करना शुरू कर दिया, उसी समय सत्यनारायण ध्रुव के पिता महेश ध्रुव भी आ गया। मैं बीच बचाव करने लगा तो मुझे भी सत्यनारायण एवं उसके पिता महेश ध्रुव ने एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं महेश ध्रुव ने किसी नुकीली वस्तु से मेरा छोटा भाई को मारपीट किया जिसे मेरे भाई के सिर के दाहिने भाग, दाहिने गला एवं दाहिने भुजा में चोंट आयी है तथा मुझे कोई चोंट नहीं आया है, घटना को डेलूराम सांवरा, करण ध्रुव, अंजनी ध्रुव, बिरजा ध्रुव अन्य लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। मामला को थारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर थाना में दर्ज किया गया।
मैं सत्यनारायण ध्रुव ग्राम लभरा में रहता हूं, ट्रक ड्रायवर हूं । दिनांक 21.04.24 को रात्रि करीबन 07.00 बजे मैं अपने काका कांता ध्रुव को उसके घर छोडकर आ रहा था कि मैं अपने घर पहूंचने ही वाला था कि मेरे घर के सामने गली में ओमप्रकाश यादव एवं उसके साथी होमेश यादव, तमेश्वर ध्रुव, संतराम ध्रुव खडे थे जिसे मैं जानता पहचानता हूं ओमप्रकाश यादव मुझे देख कर बेवजह मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा तब मैं पास में बैठे टोकेश्वर धीवर को बताया, मैं ओमप्रकाश यादव को बोला कि मुझे क्यों गाली दे रहे हो तब वह आवेश में आकर मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, गाली गलौज की आवाज सुनकर मेरे पिताजी महेश ध्रुव, मेरी मां श्रीमती अलिल्या ध्रुव बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी ओमप्रकाश यादव, होमेश यादव, तमेश्वर ध्रुव, संतराम ध्रुव एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये और जान से मारने की धमकी दिये हैं एवं होमेश यादव द्वारा पास में पडे डण्डे से मेरे पिताजी के सिर में मारपीट किया है मारपीट करने से मुझे सिर में, बायें सीने में एवं मेरे पिताजी महेश ध्रुव के सिर में चोंट लगा है व मेरी मां श्रीमती अहिल्या बाई को कोई चोंट नहीं लगा है । घटना को टोकेश्वर धीवर एवं उमाशंकर एवं आस पडोस के अन्य लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है। रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है, कार्यवाही चाहता हूं। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



