पिथौरा : ग्राम चखली में अपने खेत बाग नाला के पास एक व्यक्ति 04लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया।
थाना पिथौरा में उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक 22.04.2024 को जरीये मुखबीर फोन से सूचना मिला की ग्राम चखली में जोहित राम बरिहा अपने खेत बाग नाला के पास शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर तत्काल गवाह नरेश यादव , मोहन वासुदेव को फोन से तलब किया जो उपस्थित आये।
जिन्हे सूचना से अवगत करा कर तत्काल गवाहों को धारा 160 जाफौ0 का नोटिस तामिल कराया तथा गवाहों के समक्ष मुखबीर सूचना पंचनमा तैयार किया बाद हमराह स्टफ आरक्षक क्रमांक 907,804 को साथ में लेकर मय शासकीय वाहन क्रमांक CG03 8335 से रवाना होकर
आरोपी जोहित राम बरिहा पिता समारू बरिहा उम्र 47 वर्ष ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुन्द के कब्जे से एक पीला रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरा करीबन 04लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जप्ती कार्यवाही कर मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2024धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 22.04.2024 को 11/20 बजे विधिवत् मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश आने से जमानत मुचलका पर छोडा गया । मौके पर देहाती नालसी 0/2024 धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट कायम किया गया। बाद वापस थाना आकर असल अपराध पंजीबध्द किया जाता है।



