बसना भंवरपुर में रानी तालाब के पास सडक़ किनारे दोनों ओर दर्जन भर से ज्यादा अवैध कब्जा को नायब तहसीलदार, चौकी प्रभारी सहित पंचायत, राजस्व विभाग की टीम ने हटाया। जिले के ग्राम भंवरपुर में रानी तालाब के पास सडक़ किनारे
दोनों ओर दर्जन भर से ज्यादा लोगों द्वारा अतिक्रमण कर ठेला लगाकर एवं झुग्गी-झोपड़ी, बनाकर साग सब्जी,
मछली, आइसक्रीम सहित अन्य वस्तुओं की बिक्री कर रहे
थे। जिसे पंचायत राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर वहां से कब्जा हटाया
।
मालूम हो कि भंवरपुर मुख्य मार्ग में रानी तालाब के पास दोनों ओर अतिक्रमण से आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही दुर्घटना का खतरा
बना रहता था। जिसे कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डा. रविराज ठाकुर को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिस पर ग्राम
पंचायत भंवरपुर द्वारा अवैध कब्जा छोड़ने हेतु नोटिस तामील की गई थी। लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया था। जिस पर उप तहसील भंवरपुर के नायब तहसीलदार अर्पण कुर्रे, भंवरपुर चौकी प्रभारी विनोद कश्यप सहित पंचायत,
राजस्व विभाग की टीम पहुंची।
तालाब मेड़ में अतिक्रमण कर कब्जा करने वाली रमिला बरिहा, सुभाषिनी बरिहा, नूरा भोई, मीरा भोई सहित दर्जनों महिलाओं जमकर हंगामा किया और कहा कि शासन-
प्रशासन का बुलडोजर सिर्फ गरीबों पर चलता है, बड़े और रसूखदार लोगों पर नहीं। पंचायत के चारों ओर सरकारी
जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण कर कब्जा करने वालों लोगों
तालाब मेड़ में अतिक्रमण कर कब्जा करने वाली रमिला बरिहा, सुभाषिनी बरिहा, नूरा भोई, मीरा भोई सहित दर्जनों महिलाओं जमकर हंगामा किया और कहा कि शासन- प्रशासन का बुलडोजर सिर्फ गरीबों पर चलता है, बड़े और रसूखदार लोगों पर नहीं।
पंचायत के चारों ओर सरकारी
जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण कर कब्जा करने वालों लोगों पर अब तक किसी की नजर नहीं पड़ी है। जबकि इसकी शिकायत कई बार पंचायत सहित शासन प्रशासन से की
जा चुकी है। ये बड़े और रसूखदार लोग शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण कर दूसरे व्यक्ति को बेच चुके हैं। प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये का जमकर विरोध करते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। पंचायत, राजस्व विभाग की टीम द्वारा सोनसाय, बसंत
लाल, राजू देवांगन सहित 16 अतिक्रमणकारियों द्वारा अस्थायी तौर पर खूंटा गाडक़र कब्जा करने के नीयत से बनायी गयी झुग्गी-झोपड़ी को जेसीबी से हटाकर कर
अतिक्रमण मुक्त किया गया।
इस दौरान नायाब तहसीलदार अर्पण कुर्रे, आरआई कुलदीप भोई, पटवारी लालकृष्ण देवांगन, सुनील पटले,
मिलाप साहू, तिलक चौधरी, रूपसिंह, सरपंच लीलाकांत पटेल, सचिव भुनेश्वर चौधरी सहित भंवरपुर चौकी की पुलिस के अलावा हेमंत नंदनवार, नायब तहसीलदार रविद्र
काले, सरपंच आतराम चौहान, पटवारी रूपधर नायक, झगरेनडीह पटवारी रूपेशचंद्र भोई, नरसिंहपुर पटवारीअजय तदुलकर सहित बसना पुलिस की टीम मौके मौजूद
रही।



