Saturday, September 20, 2025
छत्तीसगढ़एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान,कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक...

एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान,कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने इन परिणामों को क्या कहा!

 

छत्तीसगढ़ में एनडीए के वोट प्रतिशत में छह प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। जहां पिछले चुनाव में 51 फीसदी वोट मिले थे वहीं इस बार 57 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस एग्जिट पोल से विचलित हो गई है और वह उसके नेताओं ने परिणाम को भ्रामक बता दिया है। प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

 

चार जून को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी तमाम एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को एक सीट मिलने के संकेत दिख रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में एनडीए के वोट प्रतिशत में छह प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। जहां पिछले चुनाव में 51 फीसदी वोट मिले थे, वहीं इस बार 57 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस एग्जिट पोल से विचलित हो गई है और वह उसके नेताओं ने परिणाम को भ्रामक बता दिया है। वहीं, भाजपा का उत्साह बढ़ता दिख रहा है।

बता दें कि पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 11 में से नौ और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। इसके पहले वर्ष 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट ही मिली थी। एग्जिट पोल के अनुसार, लगभग वैसा ही ट्रेंड इस बार भी दिख रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने और फिर एक बार मोदी सरकार बनने का दावा किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने सामने आए अनुमानों को उत्साहजनक बताया। दूसरे ओर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने इन परिणामों को भ्रामक बताता हुए एक्जिट पोल को खारिज किया है।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन   🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉 🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻शनिवार, २० सितम्बर २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:१८ सूर्यास्त: 🌅...

हेल्थ प्लस

बसना अग्रवाल में अब रोज उपलब्ध रहेंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ अत्यंत कम दरों पर सुरक्षित व सफल ऑपरेशन

बसना अग्रवाल में अब रोज उपलब्ध रहेंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ अत्यंत कम दरों पर सुरक्षित व सफल ऑपरेशन बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम परिवार की ओर...