बसना / सीईओ ने रोजगार सहायक को ऑफिस अटैच कर दिया है विभिन्न प्रकार के शिकायत मिला था
महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बंसुला के रोजगार सहायक को ऑफिस अटैच कर दिया गया है इस संबंध मे जनपद सीईओ ने आदेश जारी कर दिया है दरसल रोजगार सहायक श्रीमती पदमा साव के खिलाप मनरेगा मजदूर और सरपंच और पंच नाराज चल रहे थे शिकायत की मानें तो
रोजगार सहायक पदमासाव मजदूर पंच सरपंच से दुर्व्यव्हार करना मनरेगा मे किए गए कार्यो का दस्तावेज नहीं रखना अपने मनमानी पूर्वक कार्य कराना लगातार अनुपस्थित रहना कार्य को मेट कर्मचारी के भरोसे ही करवाना इसके अलावा गाँव के छोटा तालाब गहरी करण मे जो कार्य मे नहीं जा रहे थे उनके नाम मे फर्जी हाजरी चढ़ा कर शासकीय राशि को आहारण कर राशि का दुरपयोग किया जा रहा था शिकायत के बाद टीम गठित कर जाँच जारी है जनपद सीईओ ने सनत महादेवा ने 10, 06 को रोजगार सहायक को आगामी आदेश तक बसना जनपद के मनरेगा कार्यलय मे संलग्न कर दिया है



