Tuesday, October 14, 2025
छत्तीसगढ़विधवाओं को मिला 21 लाख का मुआवजा हड़प गया समाज का प्रदेश...

विधवाओं को मिला 21 लाख का मुआवजा हड़प गया समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष, केस दर्ज

विधवाओं को मिला 21 लाख का मुआवजा हड़प गया समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष, केस दर्ज

IMG-20250923-WA0014
IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
GridArt_20251011_200049922

 

छत्तीसगढ़ बालोद जिले में रहने वाली महिला के दो बेटों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद सांत्वना देने आए समाज के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुआवजा दिलाने के बहाने महिलाओं को भरोसे में लेकर बिलासपुर कोर्ट में बीमा क्लेम किया। कोर्ट के आदेश पर महिला को 21 लाख रुपये का मुआवजा मिला।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
GridArt_20251009_134543623
IMG-20251008-WA0035(1)

उपाध्यक्ष एफडी कराने के बहाने 21 लाख रुपये बैंक से निकलवाकर ले गया। जब महिला और उसकी बहुओं ने रुपये की मांग की तो आरोपित साफ मुकर गया। समाज के लोगों के साथ आकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG_20251009_133722

बालोद जिले के ग्राम कुमुरकट्टा में रहने वाली उर्मिला बाई सेन (50) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटों भुवनेश्वर सेन और पिंकू राम सेन और बहुओं के साथ रहती थी। उनके दोनों बेटे जनवरी 2024 में अपनी बहन के घर राजनांदगांव जा रहे थे। बालोद के पास ट्रक की चपेट में आने से उनके दोनों बेटों की मौत हो गई।

हादसे के बाद समाज के लोग बड़ी संख्या में उन्हें सांत्वना देने के लिए आए। इसी दौरान समाज का तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर,( निवासी अंबिकापुर शक्तिपारा) भी उनके घर आया था। उसने परिवार वालों को सांत्वना देते हुए बीमा क्लेम की रकम दिलाने की बात कही। समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष होने के कारण महिला ने उस पर सहज भरोसा कर लिया।

बिलासपुर कोर्ट में लगाया केस

उसने महिला को बिलासपुर में क्लेम करने के लिए कहा। तब उसने बालोद कोर्ट में ही मामले को लगाने के लिए कहा। तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिलासपुर कोर्ट में ज्यादा बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर मामले को यहां लगा दिया। यहां पर महिला की बड़ी बहू सुनीता सेन को 20 लाख और छोटी बहू दिलेश्वरी सेन को 19 लाख रुपये बीमा क्लेम देने का आदेश पारित हुआ।

अविनाश ठाकुर ने महिला और उनकी बहुओं को बैंक खाता खोलने के लिए बिलासपुर बुलाया और पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया। बैंक में फार्म भरवाने और दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने के बाद अविनाश ठाकुर ने सभी बीमा राशि अपने पास रख ली।

महिला ने बताया कि अविनाश ठाकुर ने उन्हें और उनके परिवार को कुछ राशि केवल 70 हजार रूपए के रूप में बांटे। बाकि रकम 21 लाख 21 हजार रूपए एफडी में जमा करने का झांसा दिया। बाद में उसने महिला और उनकी बहुओं को रुपये देने से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

समाजिक बैठक में कबूला जुर्म, फिर देने लगा आत्महत्या की धमकी

महिला ने बताया कि आरोपित अविनाश ठाकुर के हरकत की जानकारी उन्होंने समाज के लोगों को दी। इस पर समाज के लोगों ने बैठक की थी। इसमें अविनाश ठाकुर भी शामिल हुआ। समाज के लोगों के बीच उसने महिला और उनकी बहुओं के रुपये लेने की बात कबूल की थी। साथ ही उसने पूरी रकम वापस करने का आश्वासन दिया।

बाद में वह रुपये देने से इनकार करने लगा। साथ ही उसने दबाव बनाने पर आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद समाज के लोगों की मदद से पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़: गांव की साधारण महिला 2.50 लाख की सालाना कमाई आप भी कर सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं जानिए प्रीति गुप्ता की कहानी

छत्तीसगढ़: गांव की साधारण महिला 2.50 लाख की सालाना कमाई आप भी कर सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं जानिए प्रीति गुप्ता की कहानी लखपति...

हेल्थ प्लस

पिथौरा: ग्रामीणों को शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधा देने का लक्ष्य: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आज पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की...