महासमुंद / खरोरा गांव में सनसनीखेज हमला: किराना दुकान जाते युवक पर पत्थर से जानलेवा वार, सिर में गंभीर चोट
महासमुंद /खरोरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी वार्ड नं. 01 स्कूल पारा खरोरा का निवासी है, जो खेती-किसानी का कार्य करता है।
प्रार्थी के अनुसार 02 जनवरी 2026 को शाम करीब 07:00 बजे वह मोहन किराना दुकान सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम पंचायत के पास पहुंचा, तभी गांव का ही चंद्रशेखर जांगड़े उर्फ गोंदलू ने उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़े पत्थर के टुकड़े से सिर के पीछे वार कर दिया।
हमले से प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना को पवन चंद्राकर एवं खिलेंद्र चंद्राकर ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया।
पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



