बसनाअग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 3 सितंबर को लगेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का...

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 3 सितंबर को लगेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का ओपीडी शिविर, न्यूरोलॉजी और किडनी रोगों के मरीजों को मिलेगा परामर्श

न्यूरोलॉजी ओपीडी में डॉ. अर्पित अग्रवाल मरीजों को परामर्श देंगे। वे वयस्क एवं बाल्य रोग न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ हैं। शिविर में सिरदर्द, माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), हाथ-पैर में कमजोरी, हाथ-पैर व कमर-गर्दन में असहनीय दर्द, डायबिटिक न्यूरोपैथी, नसों में कमजोरी, हाथ-पैर में कंपन व झुनझुनी, चक्कर, बेहोशी, याददाश्त कम होना, मिर्गी तथा जलन या सूजन जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज परामर्श ले सकेंगे। न्यूरोलॉजी ओपीडी सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेगी।

वहीं गुर्दा रोग एवं प्रत्यारोपण से संबंधित ओपीडी में डॉ. संदीप सिंघल, Consultant Nephrologist एवं Kidney Transplant Physician, मरीजों को सेवाएं देंगे। किडनी संबंधी जांच और परामर्श सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

शिविर में बार-बार पेशाब आना, रात में अधिक पेशाब होना, पेशाब कम मात्रा में आना, पेशाब करने में परेशानी, चेहरे-पैरों में सूजन, कम उम्र में उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से जुड़े मरीजों को भी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।

यह ओपीडी अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्मार्ट कार्ड/राशन कार्ड से डायलिसिस की सुविधा तथा विभिन्न बीमा कंपनियों की मान्यता प्राप्त सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

ओपीडी दिनांक : 3 सितंबर 2026, गुरुवार
स्थान : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना
संपर्क : 9303623130, 7773086100, 7770868473

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुन्द / नवाखाई पर बदली स्थानीय अवकाश की तारीख, अब 15 सितंबर को रहेगा अवकाश

महासमुन्द, 31 अगस्त 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन...

हेल्थ प्लस

अब बसना में संतान सुख से जुड़ी हर समस्या का समाधान, 2 सितंबर को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, में विशेष परामर्श शिविर

बसना, महासमुंद। मातृत्व का सपना देख रहे दंपतियों के लिए अच्छी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 2 सितंबर 2026, बुधवार को इन्फर्टिलिटी...