खल्लारी थाना : ग्राम रोडा से खम्हरिया जाने वाले जंगल मार्ग में 07 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना खल्लारी में सउनि के अनुसार दिनांक 12/04/2024 को हमराह आर. 667, 297 के जुर्म जरायम पतातलाश पर ग्राम भीमखोज, चरौदा, रोडा की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम रोडा से खम्हरिया जाने वाले जंगल मार्ग में महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है
कि सूचना तस्दीक वास्ते गवाह 1. यादव राम साहू 2. देवकुमार चक्रधारी को तलब कर पुलिस की मंशा से अवगत कराते धारा 160 जा0फौ0 की नोटिस दिया बाद हमराह स्टाफ गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड किया जहां एक व्यक्ति अपने कब्जे में एक प्लास्टिक जरीकेन में कुछ सामान रखे मिला
जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराते नाम पता व सामान के बारे में पुछने पर उक्त संदेही अपना नाम दिलीप ठाकुर बताते महुआ शराब बिक्री करने रखना स्वीकार किया जिससे तलाशी हेतु सहमति प्राप्त कर संदेही के तलाशी के पूर्व स्वयं पुलिस स्टाफ व स्वतंत्र गवाहो की तलाशी ली गयी। संदेही की तलाशी समक्ष गवाहन ली गयी
जिसने अपने कब्जे में रखे एक सफेद मटमैले 10 लीटर वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरी लगभग 07 लीटर महुआ शराब निकालकर पेश किया जिसे उक्त शराब रखने/बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया
कि आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से उक्त एक सफेद मटमैले 10 लीटर वाली प्लास्टिक जेरिकेन में भरी लगभग 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400रूपये को समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर सीलबंद कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी दिलीप ठाकुर पिता केजुराम ठाकुर उम्र 42 वर्ष साकिन रोडा थाना खल्लारी जिला महासमुंद को दिनांक 12/04/24 के 12.20 बजे गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया।



