CG / स्कूलों में गर्मी की छुट्टी आज से, जानिए- कब से खुलेंगे विद्यालय लेकिन शिक्षकों के लिए क्या आदेश है,!
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 15 जून तक रहेगा। 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इसको देखते हुए शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
पहले एक मई से होनी थी छुट्टी
दरअसल, छत्तीसगढ़ में शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में एक मई से गर्मी की छुट्टी होनी थी। सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए इसमें बदलाव का निर्णय लिया है। अब सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी हो गई है। सभी स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे। वहीं, सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश शिक्षकों के लिए नहीं है। शिक्षक सरकारी कार्यों में लगे रहेंगे। आदेश की कॉपी सभी जिलों में कलेक्टर्स को भेज दी गई है।
छत्तीसगढ़ में अब सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल अब 16 जून से खुलेंगे। सरकार के निर्देशों के बाद स्कूलों ने बच्चों को होम वर्क भेजने शुरू कर दिए हैं। वहीं, सरकार के फैसले से बच्चों को बड़ी राहत मिली है। अभी बच्चे को स्कूल से लौटने में काफी दिक्कत हो रही थी। भीषण गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी हो रहे थे। बड़े शहरों में सूर्य का प्रचंड रूप था।
छत्तीसगढ़ में रविवार को दुर्ग सबसे गर्म शहर रहा है। वहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, रायपुर में 41.2 और बिलासपुर 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी छत्तीसगढ़ में तपिश और बढ़ेगी। हालांकि रविवार को कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है। कुछ जगहों पर बारिश हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।



