सांकरा थाना : ग्राम कोडाकटेल में एक व्यक्ति अपने होटल के सामने में 3.5 लीटर हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना सांकरा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 23.04.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 603 आरक्षक 476 के ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी पर सागुनढाप की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम कोडाकटेल में एक व्यक्ति अपने होटल के सामने में अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने वास्ते रखा है
कि सूचना पर दो गवाहों को 160 जाफौ का नोटिस दिया जो जाने को तैयार होने पर हमराह साथ लेकर ग्राम कोडाकटेल आरोपी के होटल के सामने में घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया जिससे आरोपी से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा 3.5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया गया तथा आरोपी को नाम पता पुछने पर अपना नाम राकेश् साहु पिता शंखकुमार साहु उम्र 27 साल साकिन माटीदरहा थाना सांकरा जिला महासमुंद थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया
आरोपी को शराब रखने बेचने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया जो शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताकर लिखित में दिया उक्त अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
आरोपी का कृत्य अपराध सदर का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 23.04.2024 के 11/45 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद वापस थाना आकर बिना नंबरी नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया



