महासमुंदमहासमुंद/धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह,...

महासमुंद/धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चा लोहारकोट, सांकरा और पिरदा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

महासमुंद/धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चा लोहारकोट, सांकरा और पिरदा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शुरू होने के साथ ही जिले में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर किसानों से सीधे बातचीत की और खरीदी प्रक्रिया, सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने पिथौरा विकासखंड के लोहारकोट, सांकरा एवं पिरदा धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में धान खरीदी की स्थिति, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, टोकन प्रणाली और धान के सुरक्षित रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

अब तक 14 हजार 307 क्विंटल धान की खरीदी

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

 

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक जिले में कुल 14 हजार 307 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

किसानों से किया सीधा संवाद, जानी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा कि टोकन प्राप्त करने, धान की तौल कराने और भुगतान संबंधी प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। किसानों से फीडबैक लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा केंद्रों में उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।

 

खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

कलेक्टर श्री लंगेह ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान की गुणवत्ता एवं नमी का परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाए। तौल में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा किसानों को उनकी उपज की सही मात्रा के अनुसार रसीद उपलब्ध कराई जाए। बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों एवं अन्य उपकरणों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। धान की आवक और उठाव पर भी नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि केंद्रों में अनावश्यक रूप से धान का जमाव न हो और खरीदी कार्य प्रभावित न हो।

 

किसानों को दी कृषक उन्नति योजना की जानकारी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब रकबा के आधार पर राशि मिलेगी। प्रति एकड़ 13839 रुपए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने किसानों को योजना के प्रावधानों एवं इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शासन किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा धान खरीदी से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी रखने की अपील की।

कलेक्टर ने अवैध धान की आवक पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध मामलों में नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा किसानों को अनावश्यक परेशानी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और प्रतिदिन की खरीदी, टोकन, आवक एवं उठाव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान भंडारण पर की कार्रवाई पांच...

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान भंडारण पर की कार्रवाई पांच...

हेल्थ प्लस

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली बसना, महासमुंद...