
बसना : आदिवासी कन्या आश्रम शाला खोकसा में आंवला नवमीं तथा बाल दिवस के अवसर पर न्यौता भोज का आयोजन किया गया। न्यौता भोज ओडिशा के डेंकानाल निवासी अजय बेहरा जी के द्वारा दिया गया, जो वर्तमान में सरायपाली में रहकर ड्राइवर का कार्य करते हैं। न्यौता भोज में छात्राओं को चावल, दाल, मिक्स सब्जी, पापड़, सलाद, टमाटर की सब्जी, खीर एवं केला परोसा गया। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया और बेहरा जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कन्या आश्रम प्रभारी प्रधान पाठक मोहित लाल बरिहा ने अजय बेहरा जी का श्रीफल एवं शाल भेंटकर स्वागत किया तथा न्यौता भोज के लिए आभार व्यक्त किया। सहायक शिक्षक मोहन लाल खंडेल, समाज सेवी कस्तूब बुडेक, जयशंकर प्रधान भी उपस्थित रहे।
शासकीय हाई स्कूल खोकसा के प्राचार्य पंचानन ठाकुर जी ने बेहरा जी द्वारा दिए गए न्यौता भोज की सराहना करते हुए उन्हें व्यक्तित्व के धनी बताया। संकुल समन्वयक नंदकुमार चौहान ने आंवला नवमीं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंवला नवमीं का पर्व स्वास्थ्य, प्रकृति संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
शासकीय हाई स्कूल खोकसा से शिक्षक कर्मचारीगण पंचानन ठाकुर जी प्राचार्य, नंद कुमार चौहान जी शिक्षक (संकुल समन्यवक संकुल केंद्र खोकसा), निराकार पटेल जी व्याख्याता अंग्रेजी, दिलेश्वर प्रसाद बंजारे जी व्याख्याता गणित, संतलाल चौहान शिक्षक, रोहित कुमार भट्ट शिक्षक,रत्ना पटेल विज्ञान सहायक शिक्षक, टीकमचंद त्रिपाठी सहायक शिक्षक, मेनका साहू सहायक ग्रेड 2, उर्मिला दीवान भृत्य, टिकेश्वरी दीवान भृत्य उपस्थित रहे ।




